Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLLoksabha Election 2024

Voter’s Voice : लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में हिंसा ना हो इसका प्रण लें : शंभूनाथ झा

लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है पहले चरण का मतदान हो चुका है दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा कल 7 चरणों में मतदान होना है 4 जून को जनता जनार्दन का फैसला आएगा लेकिन इस चुनाव को लेकर आम जनता या मतदाताओं के मन मे कुछ बातें हैं। जो हमारे माध्यम से समाज या प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं अगर आपके भी मन में है कुछ और आप कुछ कहना चाहते हैं तो तुरंत हमें लिख भेजिए हम आपकी तस्वीर के साथ उसे प्रकाशित करेंगे आज वोटर्स वॉइस के लिए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने एक अपील की है आइए पढ़ते हैं उन्होंने क्या लिखा है


पश्चिम बंगाल के हर एक राजनैतिक पार्टी एवं आम जन गण से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में हिंसा ना हो इसका प्रण लें । पश्चिम बंगाल हमारे देश की सांस्कृतिक राजधानी है। देश की आजादी में हमारे पश्चिम बंगाल का अग्रीम भुमिका रही है । भारतवर्ष के लोग हमेशा से ही हम सब से कुछ ना कुछ सिखते हुए आयें हैं और इसी कारण अन्य प्रदेशों में हमारी बहुत ही इज्जत हुआ करती थी । चुनाव के समय की हिंसा हमारी इज्जतों पर ठेस पहुंचाती है । इस पश्चिम बंगाल के जन गण की इज्जत अन्य प्रदेशों में बनी रहे । इसलिए इस बार सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल को हिंसा मुक्त बना कर भारतवर्ष में मिशाल पेश करेंगें ।

                           शम्भू नाथ झा
                                     सचिव
    आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स

(नोट : यह व्यक्तिगत राय है )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *