श्रीश्री फलाहारिणी कालिका पूजा आयोजन के लिए कालीपहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति की बैठक
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के प्रसिद्ध घाघरबूढ़ी मंदिर परिसर स्थित कालीपहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति द्वारा आगामी 2 जून से 38 वीं श्रीश्री फलाहारिणी कालिका पूजा 2024 आयोजन के लिए समिति कार्यालय में बैठक रविवार को की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कालीपहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति के अध्यक्ष रूपेश साव ने कहा कि महोत्सव 2 जून से शुरू होगा और 6 जून को समाप्त होगा। 3 जून (सोमवार) अष्टाजम (24 घंटे), 4 जून (मंगलवार)शोभा यात्रा, 5 जून (बुधवार) कुमारी पूजा (सुबह 10 बजे), चंडी यज्ञ (शाम 6 बजे) श्रीश्री फलहारिणी कालिका पूजा (रात 8 बजे) भोग वितरण (रात 9 बजे) किया जाएगा।














मौके पर संस्थापक राधा गोबिंद सिंह, मुख्य सलाहकार हरि दास गोराई, श्याम लाल बोधवानी, सचिव डॉ. दीपक मुखर्जी, उपाध्यक्ष राहे श्याम सिंह, सहायक सचिव जितेंद्र केवट, सहायक कोषाध्यक्ष मदन ठाकुर, अन्य सदस्य महेंद्र साव, बिनंदा मंडल, लाल्टू पांडेय, उपेंद्र केवट मुख्य रूप से उपस्थित थे।

