ब्रह्माकुमारी आधारित फिल्म लाइट युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक : एके शर्मा
बंगाल मिर, आसनसोल : आसनसोल के सेंट्रम माल स्थित सिने कासमो मल्टीप्लेक्स में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के जीवनी आधारित फिल्म लाइट रविवार को प्रदर्शित की गई । जिसे देखने आसनसोल शिल्पांचल के अलावा झारखंड के विभिन्न हिस्सों से लोग आये थे। संगठन से जुड़ी सरिता ने बताया कि प्रजापिता सभी मनुष्यों के आदि पिता है । इस फिल्म के माध्यम से यही दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बेहद प्रेरणास्पद जीवनी है। जिसे देखने एक अलग ही अनुभव है । इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक शिक्षाविद एके शर्मा ने भी फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस फिल्म में जिस तरह की बातें दिखाई गई है जिस तरह के उपदेश दिए गए हैं। वह आज की पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी है।















