Asansol को जलमग्न होने से बचाने पर जोर, उपमेयर के नेतृत्व में दौरा
बंगाल मिरर, रेलपार ( आसनसोल ) : ( Asansol News In Hindi ) बरसात के पहले आसनसोल नगर निगम द्वारा रेलपार इलाके में हाई ड्रेनों और गारूई नदी के सफाई पर जोर दिया जा रहा है डिप्टी मेयर वसीम उल हक की अध्यक्षता में बैठक के बाद आज आसनसोल नगर निगम के एक उच्च स्तरीय टीम ने वसीम उल हक के नेतृत्व में रेलपार इलाके के विभिन्न ब्रिज तथा गारूई नदी का निरीक्षण किया इस टीम में बोऱो चेयरमैन उत्पल सिन्हा के अलावा सैनिटेशन दफ्तर के तमाम अधिकारी थे उपमेयर ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल नगर निगम की तरफ से यह कोशिश की जा रही है की बारिश के आने से पहले सभी बड़े नालों और गारूई नदी की साफ सफाई कर दी जाए ताकि लोगों को बारिश के समय किसी प्रकार की परेशानी ना हो
read Also : दिनेश गोराई गोलीकांड में जयदेव गिरफ्तार, सीआईडी ने लिया रिमांड पर
हालांकि उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह अपने शहर को बाढ़ से बचने के लिए खुद भी कुछ जिम्मेदारी निभाएं उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घर या छोटे-छोटे कारखाने का कचरा बड़ी नालियों या नदी में ना फेक उसे एक जगह जमा करके रखें आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारी लोगों के घरों से या इन छोटे-छोटे कारखाने से कचरो को संग्रह कर लेंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग नदी के आसपास के क्षेत्र पर घर बनाते हैं वह अपने घर का मलबा नदी में या बड़ी नालियों में फेंक देते हैं जिससे यह जाम हो जाते हैं आखिरकार नुकसान उन्हीं लोगों को होता है जो यहां पर घर बना रहे हैं
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भी अपने घर के मलबे को एक जगह संग्रह करके रखें और नगर निगम में आवेदन करने पर नगर निगम के कर्मचारी जाकर उसे उठा लेंगे उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और सुरक्षित रखने के लिए आसनसोल नगर निगम प्रयास कर रहा है लेकिन इसमें शहर वासियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है
- দূর্গাপুরের বন্ধ কারখানার আবাসন থেকে দুই কর্মীর দেহ উদ্ধার, তদন্তে পুলিশ
- Durgapur बंद फैक्ट्री में दो श्रमिकों की मौत
- राउंड टेबल इंडिया द्वारा निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन, 700 की जाँच
- মৃতদেহ রেখে ক্ষতিপূরণের দাবিতে পথ অবরোধ
- सभ्य समाज में दहेज प्रथा जड़ से समाप्त होनीं चाहिए : यशोदा नंदन महाराज