Asansol Dog Lover : आवारा कुत्तों के लिए मसीहा बनी लिपिका
सड़क हादसे मे घायल डेढ़ महीने के गब्बर को नई जिंदगी देकर दिलाया नया आशियाना
बंगाल मिरर, आसनसोल: पश्चिम बंगाल आसनसोल बूदा इलाके की रहने वाली पशु प्रेमी लिपिका चक्रवर्ती इन दिनों खूब चर्चे मे हैं, चर्चे मे होने का कारण यह है की लिपिका हर रोज की तरह एक जून को आसनसोल की सड़़कों और गलियों मे घूमने वाले आवारा कुत्तों को भोजन करवाने व उनको देखरेख करने के लिए अपने घर से निकल रही थी, तभी अचानक से बर्णपुर का रहने वाला सुमंता नाम का एक युवक उनके पास सड़़क हादसे मे घायल एक डेढ़़ महीने के कुत्ते को ले आया और यह कहकर लिपिका के हांथों मे सौप दिया कि वह एक छात्र है, वह सड़़क से गुजर रहा था तभी उसने देखा की सड़क हादसे मे घायल एक डेढ़़ महीने का कुत्ता तड़़प रहा है, युवक को लगा की कुत्ते को बचाया जा सकता है, जिसके बाद युवक कुत्ते को सीधे लिपिका के पास ले आया यह सोचकर की घायल कुत्ते का अच्छा देखभाल और उचित इलाज लिपिका के अलावा कोई नही करवा सकता, युवक घायल कुत्ते को लिपिका को देकर चला गया लिपिका ने दिन रात एक कर कुत्ते को कभी स्लाईन देकर तो कभी इंजेक्शन देकर कुत्ते का जीवन बचा लिया, कुत्ता खेलने कूदने लगा,














लिपिका ने युवक को बुलाया और उस कुत्ते को उसके घर मे जगह देने की अपील की युवक लिपिका की बात मान कुत्ते को अपने साथ घर ले गया, जहां युवक के घर वालों ने भी कुत्ते का हाव -भाव व चंचलता को देख उसको अपना लिया और कुत्ते का नाम गब्बर रख दिया, अब ऐसे मे गब्बर को एक नया घर तो मिला ही साथ मे उसको एक नया परिवार भी मिला जिस परिवार मे गब्बर बहुत खुश है, लिपिका कहती है, जैसे सुमंता ने गब्बर को एक नया घर और एक नया परिवार दिया
वैसे सड़़क पर घूमने वाले हर बेसहारा कुत्तों को अगर सहारा मिल जाए या फिर दो वक्त की रोटी मिल जाए तो यह बेजुबान भूखे नही तड़़पेंगे किसी को कुछ खाते देख उनका मुह नही ताकेंगे, उनको देखकर अपना दुम हिलाकर उनसे रोटी का बचा हुआ टुकड़ा़ कभी नही मांगेंगे, रोटी के लिए किसी की लात या फिर किसी का पत्थर या डंडे से पिटाई नही खाएंगे
- आसनसोल: श्रम विभाग के हस्तक्षेप से तीन कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों को मिला ₹3.60 लाख का बकाया
- Pachim Bardhaman रिकॉर्ड 90% से अधिक वोटिंग, DCRC में EVM जमा, 85 प्रत्याशियों की किस्मत कैद
- পশ্চিম বর্ধমান জেলার নয় বিধানসভায় ভোট পড়লো ৯০ শতাংশেরও বেশি
- দুর্গাপুরে চাঞ্চল্য বুথে গিয়ে হতবাক বৃদ্ধা ভোট হয়ে গেছে, জেনে ফিরতে হল খালি হাতে
- Paschim Bardhaman Record Poll : 86.97% शाम 5 बजे तक, क्या होगा 90 पार ?

