Asansol व्यवसायी ने की आत्महत्या
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत आसनसोल गांव निवासी व्यवसायी पलाश राय ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यवसायी द्वारा उठाये गये इस कदम से सभी आश्चर्यचकित हैं। उनका तृणमूल कांग्रेस से भी सक्रिय जुड़ाव था। घटना की खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।














बताया जाता है वह अपने पीछे पुत्र और पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये है। उनका मूल रूप से सरिया का थोक कारोबार था। वह आर्थिक रूप से संपन्न भी थे। आज सुबह घर से निकले एक जगह लोगों के साथ बैठकर चाय भी पी। उसके कुछ देर पास घर के पास ही खरीदे गये एक मकान में जाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर हर कोई आश्चर्यचकित है।
- Agnimitra Pal के वाहन पर हमला थी साजिश : सोहराब
- অগ্নিমিত্রা পালের গাড়িতে হামলার ঘটনায় ধৃত ১ রাজনৈতিক তরজা, আক্রমণে প্রাক্তন বিধায়ক
- Asansol : वोट के 48 घंटे के भीतर ही पत्नी-बच्चे के सामने कांग्रेस समर्थक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप , गिरफ्तारी की मांग पर थाने में प्रदर्शन
- কাঠগড়ায় তৃণমূল ভোট শেষের ৪৮ ঘন্টার মধ্যেই উত্তপ্ত আসানসোল স্ত্রী ও সন্তানের সামনে কংগ্রেস সমর্থককে পিটিয়ে খুনের অভিযোগ গ্রেফতারের দাবিতে থানায় বিক্ষোভ
- ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में पदक से चूके अभिनव, चौथे स्थान पर
