Sunday, October 25, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, October 25, 2026
Latest:
Bengal Mirror
RANIGANJ-JAMURIA

दामोदर नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

बंगाल मिरर, चरण मुखर्जी, रानीगंज: ( Asansol Raniganj News Today ) रानीगंज के दामोदर नदी में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है. बताया जाता है कि लापता युवक 22 वर्षीय शेख फैयाज रानीगंज के गिरजापाड़ा का रहने वाला है। घटना के संबंध में पता चला है कि आज के दिन 6-7 दोस्त दामोदर नदी में नहाने गये थे। इस दौरान जब एक दोस्त नहाने के लिए नीचे उतरा और पानी में डूबने लगा तो शेख फैयाज उसे पानी से निकालने के लिए पानी में उतरा और डूब गया

यह मामला देखकर उनके साथ मौजूद दोस्त हैरान रह गए और वह शोर मचाने लगे तभी आसपास के लोगों की नजर पड़ी और उन्होंने घटना की सूचना रानीगंज थाने के बल्लभपुर फांड़ी को दी। ज्ञात हो कि गिरजापाड़ा के 6-7 युवकों का ग्रुप ने नहाने के दौरान पुल के पास पानी में जब वे नहाने के लिए नीचे उतरे तो यह हादसा हो गया. फिलहाल बल्लभपुर फांड़ी पुलिस ने घटना स्थल के आसपास युवक की तलाश शुरू कर दी है. आपदा प्रबंधन दल के सदस्यों को बुलाया गया है।

 

S GUPTA

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *