Asansol : शहीद दिवस के बाद नपेंगे वार्ड और बूथ अध्यक्ष, शमी खान की घर वापसी
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today ) कोलकाता में टीएमसी द्वारा 21 जुलाई को शहीद दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस लेकर रविवार कोआसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी के जिला कार्यालय में आसनसोल उत्तर ब्लाक दो की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री मलय घटक ने कार्यकर्ताओं को शहीद दिवस को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान रेलपार के मास्टर शमी खान समर्थकों समेत तृणमूल में फिर से शामिल हुए।शमी खान पहले सीपीएम के सक्रिय नेता थे बाद में वह तृणमूल में शामिल हुए थे। लेकिन बीते नगर निगम चुनाव में वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। अब उन्होंने फिर से घर वापसी की।इस मौके पर उपमेयर वसीम उल हक, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, सुब्रत विश्वास, विभिन्न वार्ड के पार्षद और टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।














वही मंत्री ने कहा कि 21 जुलाई के कार्यक्रम के बाद विभिन्न विधानसभा केंद्रों में पिछले लोकसभा चुनाव में टीएमसी को जो बढ़त नहीं मिल पाई थी। उस पर समीक्षा होगी। वार्ड अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक उपस्थित रहेंगे और चुनाव में पिछड़ने के कारण पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि अगर यह पाया गया कि किसी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए काम नहीं किया या वह काम करने का इच्छुक नहीं है तो उसे हटा दिया जाएगा
- ফল বেরোনোর পরে একাধিক ভোট পরবর্তী হিংসায় আসানসোলে , কড়া বার্তা পুলিশ প্রশাসনের
- ভোট পরবর্তী হিংসা অব্যাহত আসানসোলে তৃণমূল কাউন্সিলারের অফিসে আগুন, নিন্দায় বিজেপি বিধায়ক
- কুলটিতে ফরওয়ার্ড ব্লকের অফিস ফিরিয়ে দিলেন বিজেপি বিধায়ক
- मतदान के बाद अशांति पर प्रशासन सख्त, 200 गिरफ्तार
- आसनसोल चैम्बर ऑफ कॉमर्स की अपील: ‘यह आक्रोश का नहीं, संयम और उन्नयन का समय है’

