Friday, July 24, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 24, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

शादी के इवेंट आयोजन के नाम पर 5 लाख की ठगी, गिरफ्तार

बंगाल मिरर, दुर्गापुर :  शादी समारोह के प्रबंधन के लिए ₹500000 एडवांस लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है बताया जाता है कि दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र के बिधाननगर के राजू डे  ने अपनी बेटी की शादी समारोह आयोजित करने के लिए सुरजीत वर्धन को लगभग पांच लाख रुपये की एडवांस राशि दी थी। सुरजीत ने यह भी वादा किया कि विवाह समारोह का प्रबंधन ठीक से किया जाएगा।

शादी से कुछ दिन पहले राजू डे ने सुरजीत से पूछा कि शादी वाले घर को सजाने का काम कब शुरू होगा। लेकिन वह  धमकी देने लगा। इसके बाद राजू ने इस साल 7 मार्च को दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन में सुरजीत के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। उस शिकायत के आधार पर न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात जालसाज सुरजीत वर्धन को दुर्गापुर थाने के धंडाबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पुलिस हिरासत की मांग करते हुए दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। जज ने दो दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया वहीं आरोपी का कहना है कि वह सिर्फ इतना कहेंगे की भलाई करने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा पुलिस मामले की जांच करेगी

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *