ASANSOL

KV ADRA : शैक्षणिक निरीक्षण किया क्षेत्रीय सहायक आयुक्त‌ ने

बंगाल मिरर,  आद्रा: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आद्रा में सोमवार को वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण 8 सदस्यों की टीम ने किया। इस दौरान विद्यालय की सुबह प्रार्थना  सभा से लेकर स्कूल के अवकाश होने तक समस्त क्रियाकलापों का निरीक्षण किया गया, और अंत में घंटों तक बैठक विद्यालय के समस्त शिक्षकों के साथ हुई।
इस वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण का नेतृत्व केवीएस संगठन कोलकाता रीजन के सहायक आयुक्त दिवाकर भोई ने किया।

इस दौरान उनके साथ पूरी टीम थी, जिसमें केवी पानागढ़ के प्राचार्य नंद किशोर सोनी, केवी दुर्गापुर सीआरपीएफ के प्राचार्य विनोद कुमार यादव, केवी गार्डेनरिच के उप प्राचार्य महाभारत सिंह, केवी नंबर 2 साल्टलेक के उप प्राचार्य विमलकांत, केवी आसनसोल के प्रचार्य प्रभारी अमित कुमार दास, केवी संख्या 2 एसएफ कलाइकुण्डा के प्रधानअध्यापिका श्रीमती प्रतिमा कुमारी बेहरा, केवी वामंगची के प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव को प्राचार्य कपिल सहगल ने स्वागत किया।

इस दैरान टीम ने पार्थना में होने वाले योगा, स्वागत गीत सहित अन्य क्रियाकलापों की सराहना किया। इसके उपरांत प्रत्येक कक्षा में जाकर टीम के सददयों ने शिक्षण प्रणाली का बारीकी से ओवजेर्वशन किया। इसके उपरांत ऐसी श्री भोई ने कहा कि शिक्षा देते समय बच्चों को हरेक पहलू पर ध्यान देने की जरूरत है। सिसिटी बेस प्रश्नों को अधिक शेक्षणिक प्रक्रिया में उपयोग करे। इसके अलावा शिक्षा देते समय हमें हरेक बच्चों की पूरी नजरदारी देने की जरूरत है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!