ASANSOL

जामुड़िया पुलिस की बड़ी सफलता झारखंड लॉटरी के साथ 1 गिरफ्तार

*बंगाल मिरर, जामुड़िया एवं आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुड़िया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड लॉटरी की तस्करी से पहले ही एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को गिरफ्तार शेख समीर पड़ोसी जिले बीरभूम के बड़ा गांव का रहने वाला है।जानकारी के अनुसार, शेख समीर पश्चिम बर्दवान जिले के बाराबनी इलाके से झारखंड की लॉटरी लेकर अपने गांव जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जामुड़िया थाना अंतर्गत चुरुलिया फांड़ी की पुलिस ने जामुड़िया के बड़कोला घाट पहुंचकर समीर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

उसके पास मौजूद लॉटरी के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण उसे जामुड़िया थाना की चुरुलिया फांड़ी में ले जाया गया।शेख समीर के पास से बरामद लॉटरी की मौजूदा बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश कर न्यायाधीश से सात दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की गई। इस आवेदन के आधार पर न्यायाधीश ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए तीन दिनों की पुलिस हिरासत का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *