SAIL ISP ELECTION RESULT : भगवा लहर BMS की प्रचंड जीत
कर्मचारियों के मुद्दों पर बढ़ी जिम्मेदारी; मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दी बधाई
बंगाल मिरर, एस सिंह , बर्नपुर : बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट (SAIL ISP) में 24 सितंबर 2026 को संपन्न हुए यूनियन मान्यता चुनाव में ‘बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS)’ ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे प्लांट को भगवामय कर दिया है। कुल 3291 डाले गए मतों में से बीएमएस ने अकेले 2189 वोट हासिल कर एकतरफा और प्रचंड जीत हासिल की है, जबकि दूसरे स्थान पर रही INTUC को मात्र 781 वोट ही मिल सके।









।इस भारी बहुमत के साथ ही अब विजेता यूनियन पर कर्मचारियों के लंबित मुद्दों, वेतन विसंगतियों और उनके हकों को लेकर दारोमदार काफी बढ़ गया है।इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य और बर्नपुर के विकास का खाका पेश किया।




चुनाव के महत्व और प्रधानमंत्री के विजन को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “आज यहाँ यूनियन इलेक्शन है। आप जानते हैं, इस्को में लगभग 35 हजार करोड़ रुपये का एक आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री ने मंजूर किया है। शायद यह पूरे पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा निवेश है।”पिछले वर्षों में कर्मचारियों के साथ हुए अन्याय का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा, “इसलिए यह इलेक्शन हमारे लिए बहुत ज़रूरी है। क्योंकि पिछले पंद्रह सालों में कोई कुछ नहीं कर पाया।
कर्मचारियों को ठीक से वेतन नहीं मिला, बहुत अन्याय भी हुआ।”उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने का स्पष्ट संदेश देते हुए आगे कहा, “हम चाहते हैं कि इस बार बीएमएस जीते। हर वह दल, जिसने बीएमएस को वोट नहीं भी दिया, उसे भी साथ लेकर हम इस परिसर में, इस इलाके में, इस बर्नपुर में कुछ सकारात्मक करना चाहते हैं। सर बीरेन मुखर्जी द्वारा निर्मित इस्को-सेल और इतना बड़ा निवेश होने वाला है, वह बहुत सुचारू रूप से हो। यही हम चाहते हैं। इसी वजह से आज यहाँ आए हैं।
SAIL ISP ELECTION RESULT : “चुनाव के मुख्य आंकड़े एक नज़र में: *
कुल मतदाता: 3514 * कुल डाले गए मत: 3291 (अवैध मत: 08) * बीएमएस (BMS): 2189 वोट * इंटक (INTUC): 781 वोट * सीटू (CITU): 215 वोट * अन्य (AITUC, H.M.S, AIUTUC, IMU): 98 वोट (कुल मिलाकर)


