ERTMC : दोनों यूनियन रेलवे कर्मचारियों के हितों के लिए कोई काम नहीं कर रहे
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) तृणमूल कांग्रेस समर्थित ईस्टर्न रेलवे तृणमूल मेंस कांग्रेस या ईआरटीएमसी के तरफ से आज आसनसोल के बाजार इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया इस प्रेस मीट को संगठन के एस के गुईन सुनील दत्ता सुखदेव प्रसाद और समर मुखर्जी ने संबोधित किया इस मौके पर संगठन के इन नेताओं ने आने वाले चार पांच और छह दिसंबर को रेलवे में होने वाले यूनियन चुनाव को लेकर कुछ बातें रखीं। इन्होंने कहा कि उनका संगठन पहली बार इन चुनाव में प्रतिद्वंद्विता करेगा।














उन्होंने कहा कि रेलवे में यूनियन का यह तीसरा चुनाव है और उनका संगठन पहली बार इन चुनाव में शिरकत कर रहा है संगठन के नेताओं ने कहा की ईस्टर्न रेलवे जोन की अगर बात करें तो यहां पर ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस और ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन यह दो यूनियन है लेकिन यह दोनों यूनियन रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं वह सिर्फ रेलवे प्रबंधन और केंद्र सरकार की जी हुजूरी करते हैं उनकी हां में हां मिलते हैं। यह नेताओं ने कहा कि ममता बनर्जी जब रेलवे मंत्री थी तब उन्होंने रेलवे के गैंगमेंस से लेकर रेलवे के उच्चतम कर्मचारियों के लिए भी एयर कंडीशन रेलवे पास का इंतजाम किया था जो आज भी चल रहा है लेकिन जब से 2014 में वर्तमान केंद्र सरकार आई है तब से रेलवे कर्मचारियों के सभी अधिकारों का हनन किया जा रहा है और ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस और ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के नेता खामोश है वह केंद्र सरकार की किसी भी नीति का विरोध नहीं कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि पहले रेलवे कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारियों को रेलवे की तरफ से पास दिया जाता था लेकिन उसे बंद कर दिया गया बहुत संघर्ष के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए रेलवे पास शुरू किया गया लेकिन अभी भी रेलवे कर्मचारियों को वह पास नहीं मिलता । इसके साथ ही इन्होंने नई पेंशन नीति का भी विरोध किया उन्होंने कहा की नई पेंशन नीति से रेलवे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है लेकिन केंद्र सरकार को कोई फिक्र नही है। इसके अलावा उन्होंने रेलवे में रिक्त पदों के मुद्दे को भी उठाया
उन्होंने कहा कि आज रेलवे में नई नियुक्ति नहीं हो रही है इस वजह से रेलवे में यात्री सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आने वाले रेलवे यूनियन चुनाव में उनका संगठन इसलिए शिरकत करना चाहता है ताकि इन मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने उठाया जा सके उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारी द्वारा अगर उनके संगठन को समर्थन दिया गया तो वह इन मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने उठाएंगे क्योंकि वर्तमान में ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस तथा पूर्वी रेलवे मेंस यूनियन रेलवे कर्मचारियों के मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने नहीं उठा रही है वह केंद्र सरकार की दलाली कर रही है

