Friday, September 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, September 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन द्वारा मिलन समारोह का आयोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन द्वारा आसनसोल क्लब में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान आसनसोल क्लब के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा, सचिव शोभन नारायण बसु,उपाध्यक्ष मनीष बगड़िया, विवेक खेतान समेत अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश तोदी ने कहा कि वर्ष भर में व्यापारी कारोबार में व्यस्त रहते हैं। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ ही एक-दूसरे से विचारों का आदान प्रदान करना है। शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों व्यापारी और उनके परिजन आयोजन में शामिल हुए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कनक दां, सचिव सोमनाथ ठाकुर,  पार्थ सरकार, सत्यनारायण संघई, विनय शर्मा,अमित बनर्जी, देवाशीष सेनगुप्ता, विक्रम बरनवाल, अशोक मिश्रा, दिलीप मसकरा, श्रीकांत गुप्ता, विमान साहा, अशोक गोराई, विजय अग्रवाल, अजय मसकरा आदि मौजूद थे। कृष्णम तोदी के स्टैंड अप कॉमेडी को सभी ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *