Asansol : New Year 2025 का रंगारंग स्वागत
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल क्लब में न्यू ईयर 2025 स्वागत कार्यक्रम मंगलवार की देर शाम को शुरू हुआ और 2025 के आगाज के बाद तक चला। जहां कलाकारों ने जलवा बिखेरा। क्लब के सदस्य व परिजन देर रात तक डीजे की धुन पर थिरकते रहे। क्लब के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा, सचिव शोभन नारायण बसु, सचिन राय, आशीष पटेल, मनीष बगड़िया, विक्की साव, गौरी शंकर अग्रवालसमेत अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे। इसके अलावा आसनसोल दुर्गापुर केविभिन्न हिस्सों में नववर्ष की स्वागत पर विभिन्न आयोजनों में देर रात तक लोग झूमे। पैनारोमा कंट्री क्लब रिसोर्ट में भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के विभिन्न होटलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।















