Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
KULTI-BARAKAR

टमाटर क्रेट में गांजा, भारी मात्रा में जब्त, 5 गिरफ्तार

बंगाल मिरर, कुल्टी : : पिछले कुछ समय से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से इस क्षेत्र में विभिन्न अपराधों पर नकेल कसने के लिए तत्परता काफी बढ़ा दी गई है और इसके नतीजे भी लगातार सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना को उस समय एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली जब पुरुलिया से टमाटर के क्रेट में छिपाकर 2 क्विंटल गांजा की तस्करी करने की कोशिश की जा रही थी

कुल्टी थाना और खुफिया विभाग को इसकी गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली और बस स्टैंड के पास पुरुलिया से आसनसोल की तरफ आ रही एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पुलिस अधिकारियों ने रोका तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से 2 क्विंटल गांजा बरामद हुआ इस मामले में उन्होंने पांच लोगों को हिरासत में लिया यह सभी आसनसोल के रेल पार इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुरुलिया से कुल्टी के रास्ते गांजा की इस बहुत बड़ी खेप को आसनसोल लाने की कोशिश की जा रही थी। इस अभियान में एसीपी वेस्ट जावेद हुसैन कुल्टी थाना प्रभारी कृषाणु दत्ता सांकतोड़िया फांड़ी प्रभारी शेख रियाजुद्दीन उपस्थित थे

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *