Sunday, July 12, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, July 12, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

तृणमूल कांग्रेस ने दासू को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बंगाल मिरर, आसनसोल:  पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के लिए हर जिले में नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में पश्चिम बर्धमान जिले का दायित्व पार्टी के राज्य सचिव वी शिवदासन दासू को दिया गया है। उन्हें पश्चिम बर्दवान के जिला स्तरीय बीएलए नियुक्त किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में स्थानीय विधायक को और मंत्रियों को दायित्व दिया गया है लेकिन पश्चिम बर्दवान में पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता पर भरोसा जताया है।

इस नियुक्ति पर राज्य सचिव वी शिवदासन दासू ने कहा, “मैं जननेत्री ममता बनर्जी और जननेता अभिषेक बनर्जी को असंख्य धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे इस योग्य समझा और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से पश्चिम बर्धमान जिले के बीएलए-1 के रूप में नियुक्त किया।”
उन्होंने आगे कहा, “सभी लोग अच्छे रहें, स्वस्थ रहें। आइए, हम सब मिलकर एक साथ मैदान में उतरें और पार्टी को और मजबूत बनाएं।” इस नियुक्ति के साथ तृणमूल कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर अपनी संगठनात्मक शक्ति को और सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *