ASANSOL-BURNPUR

Agnimitra Pal ने पेश किया पाँच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड

बंगाल मिरर, आसनसोल : पिछले पाँच वर्षों (2021–2026) में आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अग्निमित्रा पाल ने गुरुवार को डॉलीलॉज स्थित भाजपा कार्यालय मे एक संवाददाता सम्मलेन कर एक रिपोर्ट कार्ड पेश किया है, जिस रिपोर्ट कार्ड मे उन्होंने विकास के कई अहम कार्यों को जमीन पर उतारने का दावा किया है। इन वर्षों में बुनियादी ढांचे से लेकर सामाजिक और जनकल्याणकारी योजनाओं तक, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति मिलने की बात भी कही है।उनकी अगर माने तो सबसे पहले रेल और परिवहन क्षेत्र बर्नपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 में लिफ्ट की स्थापना, महिलाओं के लिए शौचालय और साइकिल स्टैंड की व्यवस्था की गई। वहीं कोविड काल से बंद पड़ी आसनसोल–पुरुलिया मेमू ट्रेन को दोबारा शुरू कर यात्रियों को बड़ी राहत दी गई।

धार्मिक स्थलों के विकास में भी व्यापक कार्य हुए हैं। विभिन्न वार्डों में दुर्गा, काली, शिव, हनुमान और अन्य मंदिरों पर शेड (छाया) निर्माण कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिली। नरसिंह बांध, तामरा, कालिपहाड़ी, धेनुआ, बराचक सहित कई क्षेत्रों में मंदिरों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया। मंडल 4 क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी मनसा मंदिर, भारत माता मंदिर और काली मंदिरों का विकास कराया गया।बिजली और रोशनी के क्षेत्र में लगभग ₹2.78 करोड़ की लागत से करीब 846 सोलर लाइट लगाए गए। रानीगंज ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर निगम के कई वार्डों में इन लाइटों की स्थापना से अंधेरे इलाकों में रोशनी पहुंची। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट भी लगाए गए।श्मशान घाटों के निर्माण और सुधार पर भी ध्यान दिया गया। लगभग ₹23.24 लाख की लागत से बर्नपुर और अन्य क्षेत्रों में पक्के श्मशान घाट बनाए गए, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।शिक्षा के क्षेत्र में गरीब विद्यार्थियों को सहायता प्रदान की गई। 10 लाइब्रेरी में ₹50,000 की किताबें दी गईं और 8 स्कूलों में 14 कंप्यूटर वितरित किए गए।

इसके अलावा 2023 में बंद हो चुके रेलवे स्कूल को फिर से खोलने के साथ ही फीस में कमी की गई, जिससे स्थानीय छात्रों को राहत मिली।पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए लगभग ₹14.84 लाख की लागत से सबमर्सिबल पंप, जल टंकी और 280 फीट गहरे बोरवेल लगाए गए। साथ ही दो स्थानों पर जल वेंडिंग मशीन भी स्थापित की गईं।अन्य विकास कार्यों में विभिन्न क्षेत्रों में शेड निर्माण, खेल मैदानों का सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शामिल है। नरसिंह बांध के खेल मैदान को विकसित किया गया। रेलवे के सहयोग से दामोदर अंडरपास और बड़खेला क्षेत्र में ओवरब्रिज का निर्माण हुआ। विधायक निधि से 200 से अधिक हेलमेट और अन्य स्रोतों से 150 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए। इसके अलावा डस्टबिन, पाइपलाइन और खेल सामग्री का वितरण भी किया गया।स्वास्थ्य के क्षेत्र में चिकित्सा शिविरों के माध्यम से गरीबों को इलाज की सुविधा दी गई।

वहीं श्यामडीही रोलरमिल क्षेत्र से महिला कॉलेज तक अंडरपास की स्वीकृति भी एक महत्वपूर्ण कदम रहा।जनहित के मुद्दों पर भी विधायक सक्रिय रहीं। अवैध बालू परिवहन, दुष्कर्म, खदान दुर्घटना और सामाजिक अन्याय के मामलों में आवाज उठाकर न्याय दिलाने का प्रयास किया गया।कुल मिलाकर, पिछले पाँच वर्षों में अग्निमिता पाल के नेतृत्व में आसनसोल विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी विकास और जनकल्याणकारी कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला देखने को मिली है, जो क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *