Delhi Public School आसनसोल के छात्रों का दसवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, सुचेता सरकार 98.4% अंकों के साथ टॉपर
बंगाल मिरर, आसनसोल : दिल्ली पब्लिक स्कूल, आसनसोल के छात्रों का दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शनसुचेता सरकार ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, विद्यालय में खुशी की लहरदिल्ली पब्लिक स्कूल, आसनसोल के छात्रों ने इस वर्ष कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया । इस शानदार सफलता के पीछे छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच सुदृढ़ समन्वय, विश्वास एवं निरंतर परिश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और छात्रों की लगन एवं अनुशासन ने मिलकर एक ऐसा सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार किया, जिसने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता का सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।














परीक्षा परिणामों में सुचेता सरकार ने 98.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रुद्रांश कुशवाहा 97.6% अंकों के साथ द्वितीय तथा वेदांत गादयान 97.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने उत्कृष्टता दिखाई— शत प्रतिशत अंक हासिल कर प्रियम ने गणित में, जबकि सुचेता सरकार एवं वेदांत गाद्यान ने सामाजिक विज्ञान में, प्रियम, सुचेता, तनुश्री एवं टिया ने कंप्यूटर विषय में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, तनुश्री ने हिंदी में 99% अंक प्राप्त किए, जबकि सुचेता सरकार ने बंगाली में 99 % एवं अंग्रेज़ी में 95% अंक अर्जित किए।विद्यालय की इस सफलता में खेल-कूद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिभाशाली खिलाड़ी सूर्या सारथी ने 94.8 % अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं।
इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम ने न केवल विद्यालय के गौरव को बढ़ाया है, बल्कि आगामी वर्ष में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की नई प्रेरणा प्रदान की है। इस सफलता से उत्साहित होकर छात्र अधिक लगन एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित हुए।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में और बेहतर परिणामों की आशा व्यक्त की।
l

