ASANSOL

Pachim Bardhaman रिकॉर्ड 90% से अधिक वोटिंग, DCRC में EVM जमा, 85 प्रत्याशियों की किस्मत कैद

बंगाल मिरर, आसनसोल, :पश्चिम बर्धमान जिले में गुरुवार को लोकतंत्र का उत्सव अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिले की नौ विधानसभा सीटों पर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं और शाम तक रिकॉर्ड तोड़ मतदान दर्ज किया गया। शाम 6 बजे तक जिले में कुल 89.55 प्रतिशत मतदान हुआ, जो अब तक के सभी चुनावों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाला आंकड़ा माना जा रहा है। हालांकि, कुछ बूथों पर शाम के बाद भी वोटरों की लाइन लगी रहने के कारण अंतिम प्रतिशत में मामूली बदलाव संभव है।

सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गई थीं। दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ी, लेकिन इसके बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर जगह एक जैसी तस्वीर देखने को मिली। हर दो घंटे में औसतन करीब 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, हालांकि दोपहर के समय यह रफ्तार थोड़ी धीमी हुई।विधानसभा क्षेत्रों में पांडवेश्वर में सबसे अधिक करीब 89 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि आसनसोल उत्तर में सबसे कम करीब 84.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।पूरे जिले में मतदान प्रक्रिया सामान्यतः शांतिपूर्ण रही और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। हालांकि, आसनसोल उत्तर के बर्नपुर स्थित रहमतनगर में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल की गाड़ी पर हमला हुआ, जिसमें गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। इस मामले में हिरेपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।कुछ बूथों पर धीमी मतदान प्रक्रिया को लेकर शिकायतें सामने आईं, जिन पर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति में सुधार कराया।

वहीं, कुछ जगहों पर केंद्रीय बलों के बजाय राज्य पुलिस की तैनाती को लेकर भी आपत्ति दर्ज की गई, जिसकी जांच के लिए पर्यवेक्षक मौके पर पहुंचे। दुर्गापुर के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान शुरू होने में थोड़ी देरी हुई।DCRC में EVM जमा करने की प्रक्रिया शुरूमतदान समाप्त होते ही अब चुनाव प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है। सभी पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को लेकर आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित DCRC केंद्र पहुंच रही हैं।कॉलेज परिसर को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की कड़ी निगरानी में मशीनों को जमा किया जा रहा है। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में सभी दस्तावेजों की जांच और स्कैनिंग की जा रही है, जिसके बाद मशीनों को सील कर स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।दूरदराज इलाकों से पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है और उम्मीद है कि देर रात तक सभी ईवीएम सुरक्षित रूप से जमा कर ली जाएंगी। प्रशासन के अनुसार, “मतदान शांतिपूर्ण रहा है और अब हमारी प्राथमिकता सभी मशीनों को सुरक्षित तरीके से स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाना है।”जिले के मतदाताओं का फैसला अब ईवीएम में सुरक्षित है, जिसका खुलासा मतगणना के दिन होगा।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *