Asansol Hutton Road में माइकिंग मची खलबली
बंगाल मिरर, आसनसोल: हटन रोड में अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, निगम की माइकिंग से दुकानदारों में मची हलचलआसनसोल नगर निगम द्वारा 16 मई को हटन रोड इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार से इलाके में माइकिंग शुरू कर दी गई। निगम की ओर से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को सड़क और फुटपाथ से अवैध निर्माण हटाने की चेतावनी दी जा रही है।माइकिंग शुरू होते ही हटन रोड और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।














कई दुकानदार अपने-अपने दुकान के बाहर लगाए गए शेड, टीन, बांस-बल्लियों और अस्थायी ढांचों को हटाने में जुट गए। वहीं कुछ लोगों में इस बात को लेकर चिंता बनी हुई है कि निगम इस बार कितना सख्त रुख अपनाएगा।नगर निगम सूत्रों के अनुसार 16 मई को निगम, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों की मौजूदगी में अभियान चलाया जाएगा। सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिले।गौरतलब है कि इससे पहले भी इस इलाके में कई बार अतिक्रमण हटाने की घोषणा हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से अभियान पूरा नहीं हो सका था। इस बार निगम की तैयारी को देखते हुए लोगों को कार्रवाई की उम्मीद है।
पिछली विफलताओं का विवरण
- 7 जनवरी 2023: एक उच्च स्तरीय बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन हटन रोड पर नगर निगम विफल रहा।
- 14 दिसंबर 2023: अभियान का आदेश जारी हुआ था, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
- 22 मई 2025: जेसीबी मशीनों और श्रमिकों के तैयार होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

