पांडवेश्वर विधानसभा से बड़ी गिरफ्तारी
बंगाल मिरर, पांडवेश्वर : आतंक फैलाने और धोखाधड़ी के आरोप में तृणमूल श्रमिक संगठन के एक नेता की गिरफ्तारी से दुर्गापुर-फरीदपुर के लाउदोहा इलाके में हलचल मच गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख वासुल के रूप में हुई है, जो दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के रंगामाटी क्षेत्र का निवासी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, शेख वासुल के खिलाफ लंबे समय से कई गंभीर शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। आरोप है कि वह नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलता था और प्रभाव का इस्तेमाल कर लोगों को डराने-धमकाने का काम करता था। उसके खिलाफ क्षेत्र में आतंक का माहौल बनाने के भी आरोप सामने आए हैं।इसके अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने और उन पर दबाव बनाने के आरोप भी लगे हैं। कई लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।














सत्ता परिवर्तन के बाद विभिन्न जिलों में तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तेज हुई है। इसी क्रम में गुरुवार देर रात दुर्गापुर-फरीदपुर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर शेख वासुल को गिरफ्तार कर लिया।शुक्रवार सुबह आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

