Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol महावीर स्थान मंदिर सार्वजनीन दुर्गापूजा पुजा महावीर अखाड़ा समिति द्वारा नवनिर्वचित विधायकों का “सम्मान समारोह”

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल महावीर स्थान मंदिर सार्वजनीन दुर्गापूजा पुजा महावीर अखाड़ा समिति के 100 वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं पश्चिम वर्धमान जिला के नवनिर्वचित विधायक के सम्मान में दिनांक 22 मई को “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक माननीय श्री कृष्णेंदु मुखर्जी जी, पाण्डेश्वर विधानसभा के विधायक माननीय श्री जितेन्द्र तिवारी जी, बाराबनी विधानसभा के विधायक श्री अरिजीत रॉय जी, बीजेपी के जिला सभापति श्री देवतनु भट्टाचार्य जी, बीजेपी के जिला सचिव श्री अपूर्व हाजरा जी, बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष श्री अभय वर्णवाल जी, समाजसेवी श्री कृष्णा प्रसाद जी, श्री शंकर चौधरी जी – अतिथि उपस्थित रहे, सर्वप्रथम संस्था के तरफ से सभी‌ अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, उसके बाद सभी अतिथियों को उतरण , स्मृति चिन्ह, कमल पुष्प, फुल का गुलदस्ता और झालमुड़ी देकर अतिथि सत्कार किया गया।

सभी विधायक एवं अतिथियों ने संस्था का आभार व्यक्त किया । संस्था की तरफ से सभी से अनुरोध किया गया है कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे होने वाले सभी कार्यक्रम में सभी की सहयोगिता की अपेक्षा रहेगी । सभी विधायक एवं अतिथियों ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया । इस सभा को सफल बनाने में समस्त सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा ।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *