ASANSOLKULTI-BARAKAR

कुल्टी में पार्किंग जोन का निरीक्षण, अवैध गतिविधियों पर होगी कार्रवाई

बंगाल मिरर, कुल्टी, राजा बंदोपाध्याय : आसनसोल शहर के जीटी रोड पर अवैध पार्किंग जोन के निरीक्षण के बाद अब पुलिस प्रशासन ने कुल्टी क्षेत्र में भी अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के डीसीपी (ट्रैफिक) पी वी जी सतीश ने कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी के लछीपुर इलाके के विभिन्न पार्किंग जोनों का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ कुल्टी एवं नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी भी मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों ने इलाके के विभिन्न स्थानों का जायजा लेते हुए पार्किंग व्यवस्था की जांच की।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की अवैध या गैरकानूनी पार्किंग न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। यदि कहीं भी अवैध पार्किंग की शिकायत या प्रमाण मिलता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *