KULTI-BARAKAR

Barakar 6 लाख की फिरौती का खेल बना मौत का कारण ! सोनू की हत्या से उबाल, सड़क जाम कर लोगों का प्रदर्शन”

बंगाल मिरर, बराकर, 3 जून: बराकर स्टेशन रोड स्थित आलूगद्दी इलाके के निवासी और लॉटरी विक्रेता गणेश विश्वकर्मा के 24 वर्षीय पुत्र सोनू विश्वकर्मा का शव बुधवार को कुल्टी थाना क्षेत्र के पुनुड़ी गांव के जंगल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान उसकी बहन ने की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।इस मामले में कुल्टी पुलिस ने बराकर निवासी रोनी घोष नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मामले में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है तथा आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

शव पहुंचते ही फूटा लोगों का गुस्सा

बुधवार शाम जब सोनू का शव बराकर पहुंचा तो परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बराकर स्टेशन रोड को जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया, । मौके पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (वेस्ट) के एसीपी जावेद हुसैन, कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज अशोक सिंहों महापात्र, बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन रजक सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। घटना के विरोध में बराकर बाजार की अधिकांश दुकानें भी बंद रहीं।

कर्ज के बोझ से परेशान था सोनू : पुलिस

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनू विश्वकर्मा पर काफी कर्ज था और वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। कर्ज चुकाने के लिए उसने कथित तौर पर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी। आरोप है कि दोस्त के माध्यम से उसके पिता से छह लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।हालांकि पुलिस का कहना है कि फिरौती की रकम मिलने से पहले ही कथित तौर पर रकम के बंटवारे को लेकर सोनू और उसके साथियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

परिवार ने मांगी फांसी की सजा

सोनू के परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। परिवार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।मंत्री अजय पोद्दार ने जताया दुखराज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने फोन पर बातचीत में घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा, “मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं। इस जघन्य अपराध में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मामले की पूरी सच्चाई जल्द सामने आए, इसके लिए मैं पुलिस अधिकारियों से बात करूंगा।”

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *