Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol ड्रेनेज बेहतर करने के लिए विधायक के नेतृत्व में शुरू हुआ कार्य

बंगाल मिरर, आसनसोल: शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण के बेहतर विकास के संकल्प के साथ उत्तर आसनसोल के विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इसी कड़ी विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम की टीम द्वारा सेन रैले रोड स्थित पांच पूल इलाके की समस्याओं का गहन निरीक्षण के बाद तुरंत कार्रवाई किया गया। शहरक सभी हाइड्रेंट को चिन्हित कर उसकी अच्छी से सफाई करने का निर्देश दिया गया है जिसकी शुरुआत भी कर दी गई है

। विधायक कहना है कि एक साफ-सुथरा और कचरा मुक्त शहर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। पांच पूल क्षेत्र में जल निकासी (निकासी व्यवस्था) की समस्या लंबे समय से स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस समस्या के स्थायी समाधान के माध्यम से उत्तर आसनसोल के निवासियों को एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम के विकास से न केवल जलजमाव से मुक्ति मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में भी बड़ा सुधार आएगा।

विकास कार्यों के साथ-साथ प्रशासन ने आम जनता से भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। अधिकारियों का मानना है कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। लोगों से विनम्र निवेदन किया गया है कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और पर्यावरण की रक्षा के लिए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। शहर के सौंदर्यीकरण और स्वास्थ्यवर्धक परिवेश को बनाए रखने के लिए जन-सहयोग को अनिवार्य बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *