ASANSOL

गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल द्वारा गुरमत समर कैंप का आयोजन

बंगाल मिरर, बर्नपुर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सरपरस्ती में गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल पूर्वी भारत की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को गुरमत की जानकारी देने के लिए 13वां गुरमत समर कैंप बिहार, बंगाल व झारखंड के अलग-अलग गुरुद्वारों में आयोजित किया गया. 1 जुन से लेकर 4 जुन तक बर्नपुर के ध्रुवडंगाल स्थित शहीद बाबा दीप जी गुरुद्वारा में प्रबंधक कमेटी के सहयोग से आयोजित किया गया. कैंप में तकरीबन 120 सिख विद्यार्थी ने हिस्सा लिया. गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल पूर्वी भारत के सचिव गुरविंदर सिंह ने बताया कि इस कैंप में हरजिंदर सिंह धामी और गुरिंदर सिंह माथेवाल के पूर्ण सहयोग से कैंप लगाया गया.

कैंप में बच्चों को गुरमुखी, सिखलाई, गुरबाणी और सिख इतिहास की जानकारी गयी. उन्होंने कहा कि आज आधुनिक युग में बच्चे मोबाइल में व्यस्त है और धर्म की जानकारी उनको नहीं प्राप्त हो रही है, अगर संसार में तरक्की करनी है तो गुरु के उपदेश के द्वारा ही यह तरक्की प्राप्त हो सकती है. कामयाबी के लिए अत्यंत जरूरी है कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा भी दी जाए. जगदेव सिंह, हरविंदर सिंह और जितेंद्र सिंह विशेष तौर पर पहुंचे और बच्चों को शिक्षा दी. समापन मौके पर बच्चों के धार्मिक मुकाबले भी आयोजित हुए, जहां उन्हें सम्मानित किया गया. ध्रुव डंगाल गुरुद्वारा के अध्यक्ष हरपाल सिंह जौहल के साथ पूरी कमेटी सदस्य और स्त्री सत्संग का सफल आयोजन में विशेष योगदान रहा. आयोजकों ने बताया कि अब से प्रतिवर्ष ध्रुवडंगाल गुरुद्वारा में इस तरह का शिविर आयोजित किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *