ASANSOL

विश्व पर्यावरण दिवस पर SBFCI ने 2026 में 2100 पेड़ लगाने का लिया संकल्प

बंगाल मिरर, आसनसोल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SBFCI) ने वर्ष 2026 के अंत तक 2100 पेड़ लगाने का संकल्प लिया। यह पहल केंद्र सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा राज्य सरकार के “एकटी गाछ मायेर नामे” कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है।उल्लेखनीय है कि राज्य के मुख्य सचिव द्वारा 29 मई को जारी अधिसूचना में पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 के अंत तक एक करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार ने इस अभियान में सभी चैंबर ऑफ कॉमर्स, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

इसी क्रम में SBFCI तथा उसकी पैतृक संस्था CWBTA, कोलकाता ने राज्यभर में पांच लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को SBFCI के एवलिन लॉज स्थित कार्यालय परिसर में किया गया। आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने आम का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर स्वर्गीय आर.एस. चौधुरी की स्मृति में भी एक पौधा रोपा गया। कार्यक्रम में SBFCI के अध्यक्ष वी.के. ढल, महासचिव जगदीश बागड़ी, इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के ए.के. शर्मा, पवन गुटगुटिया अनिल जालान, मनिंदर कुंद्रा, विनोद गुप्ता, बाल गोविंद मकीम , उद्योगपति विजय शर्मा, सियाराम अग्रवाल, अताउल्लाह खान, विवेक बरनवाल , कनकधारा की मधु डुमरेवाल, माधुरी तोदी सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कुल 21 पौधे लगाए गए। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले महीनों में वृक्षारोपण अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा, ताकि वर्ष 2026 तक 2100 पेड़ लगाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *