Burnpur में मतांतरण पर भारी हंगामा !
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: बर्नपुर के स्टेशन रोड इलाके में कथित धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप सामने आने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर पाकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी मंत्री के प्रतिनिधि अनमोल सिंह भाजपा नेता बृजेश वर्मा आदि पहुंचे।













प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते इलाके में भारी हंगामा मच गया, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजपा नेता और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पिछले कई वर्षों से यह सब चल रहा था। क्या विभिन्न तरह के प्रलोभन देकर गरीब लोगों को मतांतरण किया जा रहा है। स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की तथा मामले की जांच का आश्वासन दिया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
फिलहाल धर्म परिवर्तन के आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए।
धर्म के नाम पर दुकान चलाने वालों पर हो कार्रवाई : जार्ज
वहीं इसाई समाज से जुड़े जॉर्ज ओस्टा का कहना है कि कुछ लोग धर्म के नाम पर दुकान चला रहे हैं हमारा धर्म इस तरह के कार्य की अनुमति कतई नहीं देता है। कोई चंद्र दिन या महीने में इसी नहीं बन सकता इसी एक तपस्या की तरह है लेकिन कुछ लोग भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर इस तरह की दुकानदारी कर रहे हैं जो गलत है इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


