RANIGANJ-JAMURIA

रानीगंज में ग्राम पंचायत के उपप्रधान की गिरफ्तारी, हमला, धमकी समेत कई आरोप

बंगाल मिरर, रानीगंज/आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान सिधान मंडल को बुधवार रात आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की रानीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, धमकी देने तथा चुनाव समेत विभिन्न समयों पर हमले करने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा उन पर बालू तस्करी और पंचायत के विभिन्न मदों के धन के गबन के आरोप भी लगाए गए हैं।जानकारी के अनुसार, चुनाव के दौरान राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर विपक्षी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की धमकियां देने तथा उन पर हमले कराने में सिधान मंडल की भूमिका होने का दावा भाजपा के आसनसोल दक्षिण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष परिमल माझी ने किया है।

परिमल माझी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पूरे पश्चिम बंगाल में अन्याय, अत्याचार, लूटपाट और भ्रष्टाचार के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कारण बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं तक पर कार्रवाई हो रही है और वे पुलिस के शिकंजे में आ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस रफ्तार से गिरफ्तारियां हो रही हैं, एक समय ऐसा आएगा जब ब्रिगेड ग्राउंड भी कम पड़ जाएगा।हालांकि सिधान मंडल ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है।

गुरुवार सुबह आसनसोल कोर्ट ले जाते समय रानीगंज थाना परिसर में उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक को उनके घर जाकर परेशान किया जा रहा है, तब मेरे जैसे प्रधान और उपप्रधानों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मैं कानून का सहारा लेकर इस मामले का मुकाबला करूंगा।”पुलिस का कहना है कि एक विशिष्ट शिकायत के आधार पर संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *