ASANSOL

Barakar का लापता युवक 12 घंटे में झारखंड से बरामद, परिवार ने लगाया 1 लाख फिरौती मांगने का आरोप

बंगाल मिरर, बराकर/कुल्टी: बराकर के चेकपोस्ट डाकबंगला क्षेत्र से शुक्रवार रात से लापता 23 वर्षीय युवक जयदेव सिंह को कुल्टी थाना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर झारखंड से सुरक्षित बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।जयदेव के पिता महादेव सिंह के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे जयदेव ने फोन कर बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति उससे 1 लाख रुपये की मांग कर रहा है। इसके तुरंत बाद फोन कट गया और उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिवार ने कुल्टी थाना में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर तलाश शुरू की। मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर झारखंड के चिरकुंडा स्थित लोयोला स्कूल के पास एक होटल के सामने जयदेव को नशे की हालत में पाया गया।

पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर बराकर फाड़ी लाया और परिजनों को सूचना दी।इस अभियान का नेतृत्व एसीपी (कुल्टी) जावेद हुसैन और कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा ने किया। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फिलहाल कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जांच के हित में सार्वजनिक नहीं की जा सकती। वहीं, परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *