दुर्गापुर के उर्वशी सार्वजनिक दुर्गापूजा का खूँटी पूजन 23वें वर्ष की थीम “मंगल घट”
बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः इस्पात नगरी दुर्गापुर की प्रतिष्ठित और बड़े बजट की दुर्गापूजाओं में शामिल सिटी सेंटर स्थित उर्वशी सार्वजनिक दुर्गापूजा की तैयारियां इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गई हैं। रविवार को पूजा का पारंपरिक खूँटी पूजन संपन्न हुआ। इस वर्ष यह पूजा अपने 23वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और इस बार की थीम “मंगल घट” रखी गई है।आयोजकों के अनुसार, पूजा पंडाल, आकर्षक रोशनी और पूरे परिसर को थीम के अनुरूप सजाया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में इस बार नारियल से बने विभिन्न सजावटी सामानों का उपयोग कर भव्य पंडाल तैयार किया जाएगा।














खूँटी पूजन समारोह में दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बंदोपाध्याय, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई, पूजा समिति के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध व्यवसायी संदीप डे, शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।उर्वशी सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति ने इस वर्ष भी श्रद्धालुओं और दर्शकों को कुछ नया और आकर्षक अनुभव देने के उद्देश्य से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

