ASANSOL

आसनसोल आईएमए भवन में “यशोदा बंधन मीट”, दुर्गापुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की पहल

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर–आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय एवं सौर्दीप्त सेनगुप्ता:* मरीजों तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के करीब पहुंचाने के उद्देश्य से हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल ने दुर्गापुर में विशेषज्ञ ओपीडी (आउट पेशेंट) सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। अस्पताल की ओर से बताया गया कि अब कई वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित रूप से दुर्गापुर में ओपीडी परामर्श देंगे, जिससे मरीजों को प्रारंभिक जांच और विशेषज्ञ सलाह के लिए हैदराबाद जाने की आवश्यकता नहीं होगी।इस पहल के तहत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात एवं शिशु रोग, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी तथा यूरोलॉजी सहित कई विभागों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे।

इन विशेषज्ञों में डॉ. पवन कुमार एम. एन. (सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट), डॉ. श्रीराम श्रीकाकुलपु (मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट), डॉ. किरण के. रेड्डी बादाम (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. जयंत मुडे (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट), डॉ. एल. वरुण आनंद (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अनुषा राव पी. (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. सत्यप्रिया साहू (नियोनेटोलॉजिस्ट एवं पीडियाट्रिशियन), डॉ. अनुप अग्रवाल (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. प्रदीप कुमार करुमांची (सीनियर रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) तथा डॉ. एन. एस. प्रनील (यूरोलॉजिस्ट) शामिल हैं।

नियमित ओपीडी क्लीनिकों के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, प्रारंभिक जांच, उपचार की योजना तथा फॉलो-अप सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। जिन मरीजों को उन्नत जांच, जटिल सर्जरी, इंटरवेंशनल उपचार या विशेष इनडोर चिकित्सा की आवश्यकता होगी, उन्हें यशोदा हॉस्पिटल के हैदराबाद स्थित सोमाजीगुड़ा, सिकंदराबाद और मलाकपेट केंद्रों में सहज रेफर किया जाएगा।

यशोदा हॉस्पिटल्स के कॉर्पोरेट रिलेशंस के वाइस प्रेसिडेंट बी. एन. माकेश ने कहा कि उनका उद्देश्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के और करीब लाकर दुर्गापुर के नागरिकों के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सा को अधिक सुलभ बनाना है।इसी क्रम में शनिवार रात आसनसोल के सेंट्रल रोड (विवेकानंद सरणी) स्थित आईएमए भवन में यशोदा हॉस्पिटल ने आईएमए आसनसोल शाखा के सहयोग से “यशोदा बंधन मीट” का आयोजन किया। कार्यक्रम में यशोदा हॉस्पिटल के कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया।इस अवसर पर आईएमए आसनसोल शाखा के मुख्य संरक्षक डॉ. पी. सी. माझी, अध्यक्ष डॉ. रविकांत झा, सचिव डॉ. राहुल अमीन सहित आसनसोल के अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

यशोदा हॉस्पिटल के मार्केटिंग एवं कॉर्पोरेट रिलेशंस के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट श्रीनिवास चिदुवारा ने कहा कि अस्पताल पश्चिम बंगाल, विशेष रूप से पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल और दुर्गापुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही राज्य के लोगों को और बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *