ASANSOL-BURNPUR

TMC नेता Syed Iqbal को कमर में रस्सी बांधकर घुमाया पुलिस ने

बंगाल मिरर, बर्नपुर, राजा बंदोपाध्यायः पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में मंगलवार सुबह एक गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता को कमर में रस्सी बांधकर घुमाए जाने की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार टीएमसी नेता सैयद इकबाल को बर्नपुर इलाके में लेकर गई और जांच के सिलसिले में विभिन्न स्थानों पर घुमाया।

गौरतलब है कि रविवार रात बर्नपुर निवासी सैयद इकबाल को धोखाधड़ी तथा अवैध हथियार रखने के आरोप में हीरापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को उसे आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए सात दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, 20 जून को हीरापुर थाने में सैयद इकबाल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रविवार देर रात उसे गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में संलिप्त होने के संदेह में अन्य कई लोगों की भी तलाश कर रही है।

मंगलवार सुबह पुलिस सैयद इकबाल को बर्नपुर के सुभाष पल्ली से रहमत नगर मोड़ तक लेकर गई। इस दौरान उसकी कमर में रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए उसे घटनास्थलों पर ले जाया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में भारी चहल-पहल और चर्चा का माहौल बन गया। गिरफ्तार टीएमसी नेता को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

उल्लेखनीय है कि राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के बाद विभिन्न मामलों में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कभी हाफ पैंट पहनाकर तो कभी कमर में रस्सी बांधकर सार्वजनिक रूप से ले जाने की घटनाएं लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *