Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसुलने का आरोप दुर्गापुर स्टील प्लांट मजदूर यूनियन कार्यालय में प्रदर्शन, भाजपा ने किया कब्जे का दावा

* बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्यायः*नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूलने के आरोप को लेकर शुक्रवार को दुर्गापुर इस्पात नगरी स्थित दुर्गापुर स्टील प्लांट मजदूर यूनियन के कार्यालय में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। भाजपा का दावा है कि उसके कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शिकायत करने वाले आम लोगों के एक समूह ने यूनियन कार्यालय पर कब्जा कर लिया है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से इस कार्यालय में बैठकर लोगों को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया जाता था और इसके बदले उनसे पैसे लिए जाते थे। लेकिन पैसे लेने के बाद भी किसी को नौकरी नहीं मिली। इसी आरोप से नाराज होकर लोगों ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

बाद में कार्यालय पर कब्जा कर लेने का भी दावा भाजपा नेताओं ने किया।भाजपा नेतृत्व का आरोप है कि तृणमूल समर्थित श्रमिक संगठन का एक वर्ग लंबे समय से नौकरी का लालच देकर आम लोगों से अनैतिक तरीके से पैसे वसूल रहा था। उनके अनुसार, इसी कथित भ्रष्टाचार के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।भाजपा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।

घटना की सूचना मिलने पर दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।हालांकि, इस आरोप को लेकर तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *