ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

अन्नपूर्णा योजना के 3 हजार रुपये मिले बाराबनी में अल्पसंख्यक महिलाओं ने बांटी मिठाइयां

*बंगाल मिरर, बाराबनी, राजा बंदोपाध्यायः* अन्नपूर्णा योजना के तहत 3 हजार रुपये बैंक खाते में पहुंचते ही अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। खुशी के इस मौके पर वे बाजार में एकत्रित हुईं और खुद मिठाइयां बांटीं। शनिवार को ऐसा ही दृश्य आसनसोल के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पानुड़िया हाटतला इलाके में देखने को मिला।

शनिवार को अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं वहां एकत्रित हुईं और अन्नपूर्णा योजना के तहत अपने-अपने बैंक खातों में 3 हजार रुपये मिलने की खुशी में मिठाइयों का वितरण किया।महिलाओं का कहना है कि वर्तमान राज्य सरकार सभी समुदायों के लोगों का ध्यान रख रही है। स्वाभाविक रूप से सरकार की ओर से गरीब अल्पसंख्यक परिवारों की महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने पर उन्होंने राज्य सरकार का धन्यवाद किया।इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा नेता भी मौजूद थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *