Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLASANSOL-BURNPUR

रथयात्रा के पुण्य अवसर पर बर्नपुर में दुर्गापूजा के खूटी पूजन की शुरुआत, क्लब कल्चर को लेकर मुखर हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल

**बंगाल मिरर, बर्नपुर (पश्चिम बर्धमान), राजा बंदोपाध्यायः** “रथ खींचने से दुर्गा आती हैं” — बंगाल की इस चिरंतन मान्यता को साथ लेकर गुरुवार को रथयात्रा के शुभ अवसर पर आसनसोल के बर्नपुर स्थित नेताजी स्पोर्टिंग क्लब में धूमधाम से दुर्गापूजा के खूटी पूजन (भूमिपूजन) का आयोजन किया गया। ढाक की गूंज और उलुध्वनि के बीच राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री तथा आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने इस पारंपरिक अनुष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। कहा जा सकता है कि इस खूटी पूजन के साथ ही आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में शारदीय उत्सव की उलटी गिनती शुरू हो गई।

हालांकि उत्सव के माहौल के बीच मंत्री अग्निमित्रा पाल ने राज्य की “क्लब कल्चर” को लेकर तीखी टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सत्तारूढ़ दल किसी भी तरह राजनीतिक लाभ उठाने या बूथ रिगिंग के उद्देश्य से क्लबों का उपयोग न कर सके।उन्होंने कहा कि क्लबों का वास्तविक उद्देश्य पूरे वर्ष सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहना होना चाहिए, जैसे रक्तदान शिविर आयोजित करना, पुस्तकालय चलाना या चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।

केवल पूजा के कुछ दिनों तक उत्सव मनाना ही किसी क्लब की संस्कृति नहीं हो सकती।पर्यावरण-अनुकूल पूजा को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार देने की योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्लब के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *