ADPC : 104 किलो गांजा समेत कार जब्त
बंगाल मिरर, आसनसोल :आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और कल्याणेश्वरी फाड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 104 किलो गांजा बरामद किया गया है। यह खेप झारखंड से पश्चिम बंगाल लाई जा रही थी।गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के कल्याणेश्वरी लेफ्ट बैंक स्थित पुलिस बागान इलाके में नाका जांच शुरू की गई। पुलिस को देखते ही तस्कर बिना नंबर प्लेट वाली नई चारपहिया गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।














तलाशी के दौरान वाहन से 100 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 104 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पूरी खेप और वाहन को जब्त कर लिया है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा किसके लिए लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-सा अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट काम कर रहा है।पुलिस वाहन के मालिक, फरार चालक और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में इसे एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी रैकेट से जोड़कर देखा जा रहा है।104 किलो गांजे की यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है।


