Asansol में रक्तदान शिविर आयोजित, 38 ने किया रक्तदान
बंगाल मिरर, आसनसोल: अपकार गार्डेन्स स्थित पुराने शिव मंदिर तथा इंडियन बैंक के संयुक्त सौजन्य से मंगलवार को अपकार गार्डेन्स, आसनसोल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 38 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।इस अवसर पर इंडियन बैंक के जोनल हेड अनिर्बान दत्ता, चीफ मैनेजर प्रवीण कुमार, समाजसेवी पवन गुटगुटिया, मिट्ठू घाटी तथा प्रबीर धर को सम्मानित किया गया।














कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंडियन बैंक के जोनल हेड अनिर्बान दत्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। उन्होंने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विशेष बात यह रही कि इंडियन बैंक की ओर से अनिर्बान दत्ता और प्रवीण कुमार ने स्वयं भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।रक्तदान शिविर को सफल बनाने में राजीव बनर्जी, श्रेया राहा, दिनेश सेन, शुभंकर लाहिड़ी, दिनेश लाल एवं बिप्लब भट्टाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।


