ASANSOL

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत

*बंगाल मिरर, जामताड़ा (झारखंड), राजा बंदोपाध्यायः झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात उसे साहिबगंज मॉडल जेल से धनबाद मंडल कारागार स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा-साहिबगंज मुख्य सड़क पर सुपयाडीह गांव के पास पुलिस काफिले की एक गाड़ी का टायर पंचर हो गया। इसके बाद उसे काफिले की दूसरी पुलिस गाड़ी में बैठाया जा रहा था। तभी सुजीत सिन्हा ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर की गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

इस दौरान सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक चिकित्सक को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद सुजीत सिन्हा को मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने बताया कि पूरा अभियान साहिबगंज पुलिस की टीम द्वारा चलाया जा रहा था। अदालत के निर्देश पर वही टीम सुजीत सिन्हा को साहिबगंज से धनबाद जेल ले जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस वाहन में उसे ले जाया जा रहा था उसका टायर पंचर हो गया था।

इसके बाद जब उसे दूसरी गाड़ी में बैठाया जा रहा था, तभी उसने एक पुलिस कांस्टेबल से हथियार छीन लिया और फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें उसकी मौत हो गई।एसपी ने कहा कि कितने राउंड गोलियां चलीं और सुजीत सिन्हा को कितनी गोलियां लगीं, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।इस घटना के बाद जामताड़ा सहित पूरे झारखंड में सनसनी फैल गई।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *