Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:*आसनसोल शहर को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम ने अत्याधुनिक सक्शन-जेट क्लीनिंग मशीन शुरू की है। बुधवार शाम नगर निगम परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने इस मशीन का उद्घाटन किया।इस पहल की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि नगर निगम के आयुक्त, सचिव तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में इस विशेष सफाई वाहन को सेवा में शामिल किया गया। जेट और सक्शन तकनीक की मदद से सड़कों के किनारे जमा कचरे और गंदगी को तेजी से साफ किया जाएगा, ताकि शहर की सड़कें हमेशा स्वच्छ बनी रहें।

मंत्री ने आगे कहा कि केवल आसनसोल शहर ही नहीं, बल्कि नगर निगम क्षेत्र के उन सभी स्थानों पर, जहां अधिक गंदगी जमा होती है, इस मशीन का उपयोग किया जाएगा। फिलहाल एक मशीन से काम शुरू किया गया है, लेकिन भविष्य में ऐसी और मशीनें लाने की योजना है। शहर की प्रमुख सड़कें, बाजार क्षेत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की नियमित सफाई इस मशीन के माध्यम से की जाएगी।अग्निमित्रा पाल ने कहा कि नगर प्रशासन शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

हालांकि, नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। जितने अधिक लोग जागरूक होंगे, शहर को स्वच्छ रखना उतना ही आसान होगा।इस अवसर पर उन्होंने पानी की चोरी के खिलाफ भी कड़ी चेतावनी दी। मंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मुख्य जलापूर्ति लाइन से अवैध कनेक्शन लेता है, पाइप में छेद कर पानी की चोरी करता है या मोटर लगाकर पूरे इलाके का पानी अपने घर तक खींचता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे मामलों के प्रमाण मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने और सभी नागरिकों को समान रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी सख्ती से काम कर रहा है। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने तथा पानी की बर्बादी और चोरी से बचने की अपील भी की।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *