ASANSOL

Asansol में Flyover, Multilevel Parking की मांग पर एक बार फिर Fosbecci ने दिया पत्र

निगम आयुक्त का प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत

बंगाल मिरर, आसनसोल: फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FOSBECCI) ने आसनसोल नगर निगम (AMC) के आयुक्त दिलीप मिश्रा को एक मांगपत्र सौंपकर शहर के बुनियादी ढांचे और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में सचिन राय, आरती खेतान और विनोद गुप्ता थे। उन्होंने निगम आयुक्त को सम्मानित भी किया ।पत्र में संगठन ने कहा है कि आसनसोल के तेज़ी से बढ़ते शहरीकरण और यातायात दबाव को देखते हुए कई परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना आवश्यक है। इस दौरान फर्स्ट व्यक्ति

FOSBECCI की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:उषा ग्राम से पोलो ग्राउंड तक जीटी रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण, ताकि ट्रैफिक जाम कम हो, सड़क सुरक्षा बढ़े और वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके।आसनसोल बस स्टैंड (जीटी रोड) के पास बहुमंजिला पार्किंग प्लाजा का निर्माण, जिससे पार्किंग की समस्या दूर हो और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग कम हो।रानीगंज नेताजी प्रतिमा के पास स्थित पीडब्ल्यूडी पार्किंग को तत्काल आम जनता के लिए खोला जाए तथा उसकी क्षमता और लेआउट की समीक्षा की जाए।

बर्नपुर एयरपोर्ट को शीघ्र चालू कराने के लिए आवश्यक प्रशासनिक हस्तक्षेप किया जाए। संगठन का कहना है कि स्थानीय मुद्दों और पेड़ों की कटाई की अनुमति लंबित रहने के कारण एयरपोर्ट का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास और कनेक्टिविटी पर असर पड़ रहा है।संगठन ने प्रशासन से स्थानीय हितधारकों के साथ तत्काल बैठक कर समस्याओं का समाधान निकालने तथा लंबित स्वीकृतियों, विशेषकर पेड़ों की कटाई संबंधी मंजूरी, को पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए जल्द पूरा करने की भी अपील की है।FOSBECCI का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से आसनसोल की यातायात व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *