ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

अंडाल में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चला बुलडोजर अवैध निर्माण तोड़ने का काम शुरू, एनएचएआई ने की कार्रवाई

*बंगाल मिरर, अंडाल, राजा बंदोपाध्यायः* पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल में काजोड़ा मोड़ से अंडाल मोड़ के बीच 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध निर्माणों को तोड़ने का काम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने शुरू कर दिया है। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इस अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को लेकर इलाके में हलचल मच गई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर और उसके आसपास मौजूद अनधिकृत निर्माणों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि लंबे समय से इस इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर और सड़क के बिल्कुल किनारे कई निर्माण मौजूद थे। आरोप है कि इन निर्माणों के कारण सड़क की सामान्य चौड़ाई प्रभावित हो रही थी और वाहनों की आवाजाही में भी परेशानी हो रही थी। खासकर व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही थी, ऐसा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने आरोप लगाया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *