Prempal Singh अंडाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल: जमुरिया के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक हरे राम सिंह के पुत्र एवं टीएमसी नेता प्रेमपाल सिंह ( Prempal Singh ) को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस ने अंडाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अवैध बालू कारोबार से जुड़े एक मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार, राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही प्रेमपाल सिंह फरार चल रहे थे।














पुलिस ने इससे पहले उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया था, जहां से भारी संख्या में कारतूस बरामद होने की बात सामने आई थी।पुलिस लंबे समय से प्रेमपाल सिंह की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह अंडाल एयरपोर्ट से कहीं बाहर जाने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। शुक्रवार को उसे आसनसोल कोर्ट में पेश किया जाएगा।






