Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Odyssey Club के आठवें स्थापना दिवस पर रंगारंग आयोजन

*बंगाल मिरर, स्नेहा,आसनसोल :* सृष्टिनगर स्थित ओडिसी क्लब का आठवां स्थापना दिवस गुरुवार देर शाम उत्साह और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की आठ वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने केक काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान बंगाल सृष्टि के सीईओ साहिल सहारिया, ग्रुप हेड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट बिनय चौधरी और सीनियर उपाध्यक्ष एसबी सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम में अनिर्जित बसु ने ओडिसी क्लब की आठ वर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि क्लब ने स्थापना के बाद से सृष्टिनगर के निवासियों को मनोरंजन, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने क्लब से जुड़े सदस्यों और निवासियों के सहयोग को इसकी सफलता का प्रमुख आधार बताया।बंगाल सृष्टि के सीईओ साहिल सहारिया ने बताया कि बंगाल सृष्टि और एडीडीए के संयुक्त प्रयास से सृष्टिनगर टाउनशिप ‘द न्यू आसनसोल’ के रूप में विकसित किया गया है। निवासियों की जरूरतों और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए आठ वर्ष पहले ओडिसी क्लब की शुरुआत की गई थी। क्लब में बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद और स्वीमिंग पूल सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही बैंक्वेट हॉल भी तैयार होगा, जिससे विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए एक और सुविधा मिलेगी।बिनय चौधरी ने कहा कि सभी के सहयोग से सृष्टिनगर लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। सेंट्रम मॉल में विभिन्न ब्रांड के स्टोर, हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल और श्रीहरि ग्लोबल स्कूल जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध हो चुकी हैं। इससे टाउनशिप के निवासियों को घर के आसपास ही कई जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं।समारोह के दौरान आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। क्लब के स्थापना दिवस को लेकर निवासियों और सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *