Raniganj जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 6 गिरफ्तार, ₹54,500 बरामद
बंगाल मिरर, रानीगंज: पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर पंजाबी मोड़ आईसी के नेतृत्व में 13 और 14 अगस्त की दरम्यानी रात बांसड़ा स्थित सत्यम बार में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को पश्चिम बंगाल जुआ एवं पुरस्कार प्रतियोगिता अधिनियम की धारा 3/4 के तहत गिरफ्तार किया गया।














गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिनय मंडल (41), बप्पादित्य मंडल (43), गणेश चौधरी (43), मिलन मंडल (40), उत्तम घटक (65) और जयदेव सिंह (48) के रूप में हुई है। सभी रानीगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जुए में इस्तेमाल होने वाली ₹54,500 की बोर्ड मनी भी जब्त की। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






