ASANSOL

आसनसोल में भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा की तिरंगा रैली, देशभक्ति का दिया संदेश

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के माहौल में आसनसोल में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रविवार को भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित इस रैली में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। रैली को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिली।भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्ष नाजनीन साबिहा के नेतृत्व में यह तिरंगा रैली आसनसोल के जीटी रोड स्थित गिरजा मोड़ से शुरू हुई।

रैली बीएनआर होते हुए भगत सिंह मोड़ पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे रास्ते प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया।रैली के समापन पर भगत सिंह मोड़ स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और विकास का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *