Burnpur Midtown Club में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह
*बंगाल मिरर, बर्नपुर, एस सिंह:*Burnpur Midtown Club की नवनिर्वाचित समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्लब परिसर में क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए एक भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संगीतमय संध्या ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में SAIL–ISP के CGM (Electrical) श्री P. K. Mishra उपस्थित रहे। उनके साथ क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्लब सदस्य और उनके परिवारजन मौजूद रहे।














क्लब के महासचिव श्री संतोष झा ने कहा कि नवनिर्वाचित समिति ने महज दो दिन पहले ही क्लब संचालन की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन समिति के सभी सदस्यों के अथक प्रयास और टीम भावना से इतने कम समय में एक भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो पाया।

कार्यक्रम में 300 से अधिक क्लब सदस्य एवं उनके परिवारजन शामिल हुए और अपनी उपस्थिति से समारोह को सफल बनाया।उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित समिति का उद्देश्य क्लब में लगातार बेहतर, मनोरंजक, रचनात्मक और परिवार-केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन करना है। इसी क्रम में आज क्लब परिसर में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

आने वाले समय में क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए इसी प्रकार के विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।समारोह में क्लब के AGS मनस नायक, राजीव कुमार, मिथिलेश सिंह, शिवेश कुमार, राजदेव कुमार, उत्तम सरकार, रामवीर सिंह, पार्थ दास, झंटू मंडल, देबब्रत दास, बिष्णु बेहरा सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहे।नवनिर्वाचित समिति के इस प्रथम बड़े आयोजन ने यह संदेश दिया कि नई टीम नई ऊर्जा, नई सोच और नई कार्यसंस्कृति के साथ Burnpur Midtown Club को और बेहतर एवं सक्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।देशभक्ति, परिवार और मनोरंजन के इस शानदार संगम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।






