ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

जामुड़िया में पत्थर लदे 14 ट्रैक्टर जब्त, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

*बंगाल मिरर, जामुड़िया व आसनसोल, राजा बनर्जीः* आसनसोल के जामुड़िया थाना क्षेत्र के जयनगर से पत्थर लादकर जा रहे 14 ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त कर लिया। इस मामले में चार ट्रैक्टर मालिकों समेत कुल 5 लोगों को जामुड़िया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, जयनगर से पत्थर लोड कर 14 ट्रैक्टर जा रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद जामुड़िया थाना पुलिस ने अभियान चलाकर सभी ट्रैक्टरों को रोककर जब्त कर लिया।

मामले में संलिप्तता के आरोप में चार ट्रैक्टर मालिकों को गिरफ्तार किया गया।बताया गया है कि कोयला कारोबारी विकास गड़ाई इस अवैध कारोबार का मुख्य सूत्रधार या ‘मास्टरमाइंड’ है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को सोमवार को जामुड़िया थाना पुलिस ने आसनसोल अदालत में पेश किया। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और पत्थरों की तस्करी किन-किन जगहों पर की जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *