ASANSOL

आसनसोल में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम पर बड़ी कार्रवाई!

*बंगाल मिरर, आसनसोल:*आसनसोल बाईपास के पास शीतला ग्राम में एक बंद पड़े निजी स्कूल के कमरे में चल रहे कथित अवैध गैस सिलेंडर गोदाम पर पुलिस और प्रशासन ने छापेमारी की।आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस की एनफोर्समेंट ब्रांच, दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 200 गैस सिलेंडर जब्त किए। इनमें भरे और खाली, दोनों तरह के सिलेंडर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये निजी गैस कंपनियों के सिलेंडर हैं।जिस जगह से सिलेंडर बरामद हुए, वह बैतुल हुदा पब्लिक स्कूल का परिसर है।

पुलिस के मुताबिक, यह निजी स्कूल पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आबादी वाले इलाके में बिना जरूरी सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था के इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे जा सकते हैं?अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर अग्निशमन की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली। कार्रवाई के दौरान सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया और अस्थायी गोदाम को सील कर दिया गया।इस कार्रवाई के बाद इलाके में काफी हलचल देखी गई, हालांकि किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति नहीं बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *